Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक कार्यकर्ताओं का दौर

सामाजिक कार्यकर्ताओं का दौर

हम देखते हैं कि अब गली गुथियारियों मे हर कोई सामाजिक कार्यकर्ता बना फिरता है। और ये दौर हमे सोशल मीडिया पर अधिकांश दिखाई देता है कि लोग अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शित करते हैं, या सम्बोधन करते हैं कि फलाणा व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता है।

वास्तव मे सामाजिक कार्यकर्ता कौन होते हैं जरा इन पर एक नजर देखे तो पता चलता है कि-
समाजिक कार्यकर्ता वे लोग व सामुदायिक संगठन के सदस्य होते हैं जो समाज कार्यों/ समाजसेवा कर लोगों के जीवन स्तर को उन्नत करने या लोगों के ऐसे कार्य करने मे मदद करते हैं जिन सामाजिक कार्यों को करने मे आम जनता को कठिनाई होती है। 

सामाजिक कार्यकर्ता का मतलब सकारात्मक और सक्रिया हस्ताक्षेप के माध्यम से लोगों के सामाजिक माहौल के मध्य ऐसी भूमिका अदा करना है, जो लोगों को प्रोत्साहित कर व्यक्तियों की क्षमता को उन्नत करे।

लेकिन हम देखते हैं अपने समाज मे कि कोई भी किसी को भी सामाजिक कार्यकर्ता का टैग देकर सम्बोधित कर देता है फिर चाहे वह व्यक्ति समाज के कार्यों को लोगों की सहायता हेतु करता हो या न हो।

अधिकांशता हम देखते हैं कि समाजिक कार्यकर्ता बताने वाले लोग किसी एक दल के अधीन उस दल का प्रचार प्रसार करते हैं फिर भी हमारा समाज उन्हे सामाजिक कार्यकर्ता समझता हैं। 

वास्तव मे समाजिक कार्यकर्ता वह हो जो समाज का हितैषी हो। समाज मे लोगों की सहायता करता हो, समाज मे सकारात्मक माहौल तैयार करता हो, किसी व्यक्ति के लिए लडा हो उसकी आवाज बना हो। किसी निर्बल की सहायता के लिए खडा हुआ हो। या किसी के दुख मे साथ रहा हो, समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा आवाज उठाया हो। सही मायने मे समाज का काम (व्यक्ति विशेष की सहायता) करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता हैं

हम देखते हैं आज बडे स्तरों पर कई संगठन समाज सेवा मे जुडे हैं सही मायने मे वही सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो हर निर्बल व्यक्ति के लिए मदद के लिए आगे आते हैं।
           फिर चाहे वह दान-पुण्य, कागजी मदद, कानूनी मदद, अन-धन सेवा या कुछ भी किसी की सेवा मे प्रस्तुत करते हो वह सही मायने मे सामाजिक कार्यकर्ता है। 

पर वो नही जो किसी दल के प्रचार-प्रसार कर रहे हों या एक विशेष उद्देश्य को लेकर काम कर रहें हो जिससे उनके किसी काम का पूरा होना निश्चित हो वह समाजिक कार्य या समाज सेवा नही कही जा सकती।

हमारे समाज मे गरीब परिवार की बेटी के विवाह मे सहयोग देना, बीमार व्यक्ति के दुख मे खडा होना, निर्बल की सहायता करना, सामाजिक बुराइयों से लडना, सामाजिक माहौल को सुधारना आदि विभिन्न कार्य कर, हम समाज के कार्य, जन सेवा कर सकते हैं जो वास्तविक्ता मे समाजिक कार्यकर्ताओ का काम होता है।

Post a Comment

0 Comments